रामकुमार नायक, रायपुर :छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग ने दशहरा, दीपावली, शीतकालीन एवं ग्रीष्मकालीन अवकाश के लिए आदेश जारी किया है। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा शिक्षण सत्र 2023 -24 में शालाओं में डी.एड., बी.एड., एम.एड. प्राप्त गैर अनुदान प्राप्त शालाओं में दशहरा, दीपावली, शीतकालीन एवं ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित किया गया है।
अन्य की ये रही सूची
दशहरा अवकाश दिनांक 23.10.2023 से 28.10.2023 तक कुल 06 दिन रहेगा। वहीं दीपावली अवकाश दिनांक 11.11.2023 से 16.11.2023 तक कुल 06 दिन रहेगा। वहीं शीतकालीन अवकाश दिनांक 25.12.2023 से 30 .12.2023 तक कुल 06 दिन रहेगा।
राज्य शासन ने दशहरा, दीपावली, शीतकाल और अवकाश को कुल मिलाकर 64 दिनों की सूची समाप्त कर दी है। छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से इस संबंध में आदेश जारी किया गया है।
.
टैग: छत्तीसगढ़ खबर, दिवाली, दुर्गा पूजा, स्थानीय18, रायपुर समाचार
पहले प्रकाशित : 27 सितंबर, 2023, 06:38 IST
