रामकुमार नायक/रायपुर. दक्षिण दिशा से आने वाली संरचना में मिश्रित हवा का प्रभाव से शहर का न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस अधिक हो गया है। दिन में धुंध छा रही है और हवा की गति अधिक होने से ठंड का खतरा हो रहा है। अगले चार दिन तक सीजन में बड़े बदलाव होने के आसार नहीं हैं, इसके बाद तापमान में गिरावट की संभावना बन रही है।
पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव धीरे-धीरे कम हो रहा है, मगर बंगाल से आने वाली हवा की नियमितता बनी हुई है। अभी नारायणपुर जैसे इलाके में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री के आसपास दर्ज किया जा रहा है. रायपुर का तापमान 17 डिग्री तक पहुंच गया है, इस जनवरी के पहले सप्ताह में तापमान सामान्य से अधिक होने की वजह से सुबह से गुलाबी ठंड का असर हो रहा है।
बिलासपुर का पारा 19 डिग्री दर्ज किया गया
उत्तरी छत्तीसगढ़ में ग्राफ़ सबसे अधिक हुआ है। इस वक्त रात के तापमान में कमी रहनी चाहिए, जबकि यहां तापमान सामान्य से बहुत ज्यादा है। बिलासपुर में पारा 19 डिग्री रिकार्ड किया गया, जो सामान्य से 7 डिग्री अधिक है। अंबिकापुर में पारा 14.4 डिग्री दर्ज किया गया. यह सामान्य से छह अधिक है. पेंड्रारोड, दुर्ग, राजनंदगांव और जगदलपुर आदि सभी स्थानों पर पारा नर्मल से अधिक है।
.
टैग: खराब मौसम, छत्तीसगढ़ समाचार, स्थानीय18
पहले प्रकाशित : 7 जनवरी, 2024, 09:48 IST
